Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Snake Bite : 3 दिन पहले सांप ने डंसा करते रहे झाड़फूंक

By
On:

खून की उल्टियां होने पर लेकर पहुंचे जिला अस्पताल

मुलताई – क्षेत्र के ग्राम सोमगढ़ में 3 दिन पहले एक युवक को सांप ने डंसा था। परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल ले जाने की बजाय घर ले गए और पिछले 2 दिनों से घर में झाड़-फूंक और तंत्र मंत्र से उसका जहर उतारने का काम किया जा रहा था। मंगलवार को जब पीड़ित की हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।

पेड़ पर डंसा था सांप ने

बताया जा रहा है कि युवक खून की उल्टियां कर रहा है एवं उसका पैर सूज चुका है। परिजनों के अनुसार युवक खेत में महुआ तोड़ने गया था और पेड़ पर चढ़ा था तभी उसे एक सांप ने उसे पेड़ पर ही डंस लिया था। यदि युवक को दो दिनों तक अज्ञानता के चलते झाड़फूंक नहीं की जाती तो निश्चित रूप से इतने दिनों में युवक का स्वस्थ हो जाता लेकिन ऐसा किया गया जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई।

तंत्र-मंत्र से उतार रहे थे जहर

पट्टन ब्लाक के समीपस्थ ग्राम सोमगढ़ निवासी देवीदास कुमरे पुत्र रामभाऊ कुमरे (19) तीन दिन पहले जंगल में गया था। जहां उसे किसी जहरीले सांप ने पेड़ पर काट लिया। परिजन पहले उसे घर ले गये ओर पिछले दो दिनों से घर मे झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से उसका जहर उतारने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार उसकी हालत गम्भीर हो गई।

पहले पट्टन फिर लाए जिला अस्पताल

मंगलवार को परिजन उसे पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है फिलहाल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Snake Bite : 3 दिन पहले सांप ने डंसा करते रहे झाड़फूंक”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News