Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Action : सरकारी अस्पताल में ड्रेसिंग के लिए थे पैसे ,नोकरी से धोना पड़ा हाथ

By
On:

बैतूल-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के.तिवारी द्वारा सिमरिया खुर्द तहसील आमला जिला बैतूल निवासी साहिबा यादव पिता कमल यादव की शिकायत पर कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार जांच कर त्वरित कार्यवाही की गई । कार्यवाही के अंतर्गत सुनील नागले ड्रेसर (आर. के. एस.)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला को जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा से पृथक किया गया है।

डॉक्टर तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता एवं शिकायत से जुड़े अन्य सभी के बयान दर्ज कर दिनांक 13 मई 2022 को जांच का पूर्ण विश्लेषण किया गया। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को जांच प्रस्तुत की गई एवं अनुमोदन प्राप्त कर ड्रेसर सुनील नागले को सेवा से पृथक किया गया। डॉ. तिवारी ने बताया कि सुनील नागले ड्रेसर की पूर्व में भी कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं।
दोष सिद्ध न होने पर सम्बंधित अन्य सभी को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया।

साहिबा की शिकायत इस प्रकार थी कि गाड़ी से गिर जाने के कारण उन्हें पैर में चोट आई थी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में पट्टी करने वाले ने उनसे 3000 / – रूपये वसूल लिए थे, साथ ही आमला के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें 15 से 20 इंजेक्शन लगाये गए जिससे उनकी कमर में गठान आ गई और वे लंगड़ा कर चलने लग गये ।

डॉ. तिवारी ने कहा है कि समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कोताही यदि चिकित्सकों या कर्मचारियों द्वारा बरती जाती है या मरीजों से अनावश्यक रुपए वसूले जाते हैं तो दंडनीय कार्यवाही की जावेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News