समाज के अध्यक्ष अनिल राठौर के नेतृत्व में एकत्रित की जा रही राशि
Help For Rupesh – बैतूल – जिला राठौर समाज द्वारा किए जा रहे कार्य अन्य समाजों के लिए प्रेरणादायक हैं। राठौर समाज ने समाज के एक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उसके उपचार का बीड़ा उठाया है। दरअसल ढाई महीने पहले खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी रूपेश पिता कुंदन राठौर का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके कारण रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए नागपुर मेेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया लगभग दो माह तक उपचार चला लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण परिवार के लोग उन्हें घर वापस ले आएं हैं।
रूपेश अभी कोमा में है। इस मामले की जानकारी मिलने पर राठौर क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष अनिल राठौर सहित समाज के अन्य व्यक्तियों ने रूपेश के घर पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। उनकी स्थिति जानकार उन्हें हौसला दिया कि समाज उनके साथ है, हर संभव मदद उनकी की जाएगी।
बोले डॉक्टर उपचार से स्वस्थ्य हो जाएगा रूपेश | Help For Rupesh
अनिल राठौर ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि रूपेश का अगर समय पर सही उपचार हो जाएगा तो वह ठीक हो जाएंगे। रूपेश की आर्थिक मदद के लिए समाज ने राशि संग्रहण की योजना बनाई है और इसका संदेश पूरे समाज में भेजा गया है।
फिलहाल कई लोग आगे आकर आर्थिक मदद कर रहे हैं जिससे राशि संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो गया है। श्री राठौर ने राठौर समाज के सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि रूपेश के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं।
मदद के लिए आगे आए समाज के लोग | Help For Rupesh
रूपेश पिता कुंदनलाल राठौर निवासी खेड़ी सावलीगढ़ दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है सभी सामाजिक बंधु का दायित्व है परिवार को आर्थिक मदद की जाए आप सभी अपना स्वैच्छिक सहयोग प्रदान करें। अभी तक सहयोग में प्राप्त राशि इस प्रकार है ।
बंडू राठौर खेड़ी 20000, बंटी राठौर खेड़ी 20000, कपिल राठौर रज्जन राठौर 11000, परसराम राठौर खेड़ी 10000, मोहन गुरुदयाल राठौर 10000, अनिल राठौर जिलाअध्यक्ष 5000, कपिल अशोक राठौर 5000, धनराज राठौर 5000, संतोष राठौर सेल्समैन 5100, शिवा राठौर 3100, राधे राठौर 3100, जय रमेश राठौड़ 2100, गोकुल राठौर 2100, संतोष राठौर 2100, बंटी बंसीलाल राठौर 2000, लिखीराम रमेश राठौर 1100, संजू शिवदयाल राठौर 1100, नितेश इंदल राठौर 1100, राहुल राठौर 1100, हरी रामाधार राठौर 1100, जगन्नाथ राठौर 1100, अनूप राठौर 1100, खन्ना परसराम राठौर 1100, मनोहरी राठौर 1100, दिलीप राठौर शिक्षक बडोरा 1000, नरेंद्र राठौर शिक्षक बैतूलबाजार 1000, दिलीप शिवदयाल राठौर खेड़ी 1000, राजाराम राठौर खेड़ी 1000, इंदल राठौर 1000, महादेव राठौर 1000, रामकिशोर राठौर 1000, दीना राठौर 1000, सचिन राजाराम राठौर 1000, हंसराज जगदीश राठौर 1000, राजू गुरुदयाल राठौर 1000, मोहन गणेश राठौर 1000, गप्पू रमेश राठौर 1000, दिलीप रमेश राठौर 1000, जितेंद्र गुन्नू राठौर 1000, कमलेश हेमराज राठौर 1000, घनश्याम सुरेंद्र राठौर 1000, देवेश हरी राठौर 500, राम रतन राठौर 500, राजू शिवबकस राठौर 500, सुकेश लघु राठौर 500, केसरी राठौर 500, दीपक राठौर 500, प्रकाश राठौर 200, कैलाश राठौर 200, सुकू राठौर 100, एवं चन्द्रकान्त राठौर 5000 रुपए सहयोग राशि दी है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.