Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Crime : 2 मासूम बच्चियों से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
On:

बैतूल – भैसदेही थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इसी गांव के आरोपी ने दोनों मासूम बच्चियों के साथ दुराचार किया था । घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिमाला प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था और पीड़ित बच्चियों के परिजनों से मिली।

परिजनों ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 5 वर्षीय भतीजी और 7 वर्षीय बच्ची शाम को घर वापस आ रही थी तभी गांव के गरब सिंह ने दोनो बच्चियों को अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बिठाकर जंगल की तरफ ले गया तथा दोनो अबोध बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी गरब सिंग दोनो बच्चियों को गाड़ी से लाकर घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया।

दोनो बच्चिया घर रोते हुए पहुंची तब मां तथा परिजनों ने देखा दोनो बच्चियों के कपडे खून से सने हुए थे एवं दोनो बच्चियों को तकलीफ हो रही थी। दोनो बच्चिया डरी व सहमी थी, एक अबोध नाबालिग बच्ची के पिता कि रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में आरोपी गरब सिंग के विरूद्ध धारा 363, 376-A, 376-B, 377 एवं पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद के निर्देशन में आरोपी गरब सिंग को गिरफ्तार करने हेतू दो टीम बनाई गयी थी, एक टीम एसडीओपी भैंसदेही के साथ आर. किशोर, आर. 650 उज्जवल, आर.314 राजू, आर. मनोज उईके तथा दुसरी टीम उनि गमर सिंह मण्डलोई प्र. आर. 322 अजय भलावी प्र.आर. 52 ब्रजेश आर. प्रवीण थे। सायबर सैल आर. दीपेन्द्र व आर. राजेन्द्र धाड़से के सहयोग से आरोपी गरब सिंग को चोपनी के जंगल में तलाश किया गया।

विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी अपनी मोटर साईकल से कही दूर भागने वाला है । जंगल में तलाश कर पास के महुआ के पेड़ पर प्र.आर. 322 अजय भल्लावी तथा अन्य फोर्स को देख कर पेड़ पर चढ़कर छिप गया। जब आरोपी गरब सिंग फरार होने के लिये मो.सा. स्टार्ट कर भागने लगा तभी फोर्स ने घेरा डालकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

4 thoughts on “Crime : 2 मासूम बच्चियों से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News