Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Katha Sthal Parking – पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के लिए कुंबी समाज बना रहा पार्किंग

By
On:

वाहनों को खड़े करने व्यवस्था बनाने समाज के लोगों ने किया श्रमदान

बैतूल – Katha Sthal Parking – प्रदेश सहित देश के प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। कथा का आयोजन भले ही दिसम्बर माह में होना लेकिन इसको लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी के तहत लोन्हारी कुंबी समाज संगठन द्वारा बडोरा माचना पुल के पास वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

12 से 18 दिसम्बर तक होगी कथा(Katha Sthal Parking)

आगामी शिव महापुराण में पार्किंग की समस्या को देखते हुए लोन्हारी कुन्बी समाज संगठन बडोरा द्वारा बडोरा माचना पुल के पास पार्किंग की व्यवस्था हेतु स्थान चिन्हित कर संगठन के सभी सदस्यों द्वारा श्रमदान से पार्किंग व्यवस्था बनाई जा रही है। संगठन के सदस्य चन्द्र प्रकाश देशमुख ने चर्चा में बताया की चिन्हित जगह पर पहले से ही पार्क का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है, लेकिन ताप्ती शिव महापुराण को देखते हुए यह स्थान 12 दिसम्बर से 18 दिसंबर तक पार्किंग हेतु रखा गया है जिससे यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की खामी ना हो।

इन्होंने लिया पार्किंग स्थल का जायजा(Katha Sthal Parking)

पार्किंग स्थल का मुआयना अरूण सिंह किलेदार एवं आशु किलेदार द्वारा संगठन के संरक्षक कैलाश ठाकरे अध्यक्ष भोजराज माकोड़े द्वारा किया गया। इसमें संगठन सदस्य नरेन्द्र माकोड़े, बुधराव वाघमारे, गुलाबराव धोटे, सतीश कामतकर, राम माथनकर, मधुकर गीद, सुभाष कोशे आदी संगठन सदस्य उपस्थित रहे। समाज की तैयारियां देखकर सभी ने इस प्रयास की मुक्त कण्ठ से सराहना भी की।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News