Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस के साथ बजरंगियों ने गौवंश से भरा कंटेंनर पकड़ा, 30 गौवंश बरामद 

By
—
On:

खबरवाणी

पुलिस के साथ बजरंगियों ने गौवंश से भरा कंटेंनर पकड़ा, 30 गौवंश बरामद 

मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर हतनापुर के पास शुक्रवार सुबह बजरंगियों द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा है,जिसमे 30 गौवंश पाए गए। बजरंग दल के सागर बजरंगी ने बताया शुक्रवार सुबह हाईवे की पेट्रोलिंग टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर में गौवंश भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद टीम ने पुलिस प्रशासन और बजरंग दल मुलतापी के सदस्यों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर बजरंगदल कार्यकर्ता एवं पुलिस टीम द्वारा हतनापुर के पास कंटेनर को रोका गया तो पुलिस और बजरंग दल की टीम को देखकर कंटेनर में सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। कंटेनर खोलने पर कंटेंनर में 30 गौवंश पाए गए. जिन्हे क्रूरता पूर्वक भूखे प्यासे कत्लखाने की और ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा कंटेंनर जप्त कर गौवंश बरामद करते हुए गौवंश को गौशाला भिजवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।वहीं पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News