Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

By
—
On:

खबरवाणी

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

बुरहानपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आगामी 7 अक्टूबर को जिले में निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखाए संगठनात्मक तैयारियोंए व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉण् मनोज माने ने सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवाए समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में सेवा ज्योति यात्रा के मार्गए कार्यकर्ताओं की सहभागिताए व्यवस्थाओं तथा आगामी प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा.निर्देशों पर भी विचार.विमर्श किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया।

7 अक्टूबर को जिले में निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा सेवाए संस्कार और जनसेवा के संकल्प को जन.जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

इस अवसर पर जिला सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री मनोज टंडन ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी, जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री प्रदीप पाटिल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री निलेश चौकसे , भाजपा जिला मंत्री श्री सुनील वागे जी, मंडल अध्यक्ष श्री आकाश राखोंडे ,श्री ओम चौकसे , श्री गणेश पाटिल ,श्री अशोक राठौड़ , श्री सागर राजोरिया एवं उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News