Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में मुलताई का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

By
—
On:

खबरवाणी

भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में मुलताई का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय एवं वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया नगर का मान

मुलताई। भारत विकास परिषद्, मध्यभारत दक्षिण प्रांत द्वारा नर्मदापुरम में आयोजित भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में माँ ताप्ती शाखा, मुलताई की दोनों वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुलताई का नाम गौरवान्वित किया। प्रांत की 9 टीमों ने इस प्रतियोगिता में सहभागिता की, जिसमें मुलताई की कनिष्ठ वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान तथा वरिष्ठ वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी आधारित थी, जिसमें कुल 5 राउंड आयोजित किए गए। सभी राउंड में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम एसएस. कॉन्वेंट स्कूल दातोरा की थी। टीम में कक्षा 8वीं की डॉली उकंडे पिता रमेश कुमार उकंडे तथा कक्षा 8वीं की वंशिका मोहबे पिता राजेश मोहबे शामिल रहीं।
वहीं वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम कोरोला पब्लिक स्कूल, मुलताई की थी। टीम में कक्षा 10वीं के कौतुक तिरुलकर, पिता दिलीप तिरुलकर 10वीं के जयेश भार्गव, पिता अमित भार्गव शामिल रहे।
दोनों विजेता टीमों को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं माँ ताप्ती शाखा, मुलताई के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांत संस्कार संयोजक अभिषेक खंडेलवाल, शाखा अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, कोषाध्यक्ष श्री संदीप भार्गव, गजानन कावड़कर, राजेश्वर बुवाडे एवं मनोज उइके उपस्थित रहे, जिन्हे सम्मानित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News