खबरवाणी
न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक
मुलताई। नगर सनराईज स्कूल में मंगलवार को कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे व्यवहार न्यायाधीश निशा कुरील द्वारा विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, पुलिस को सहयोग करने पर जोर देते हुए श्रीमति कुरील ने कहा सभी विद्यार्थियों को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली में आम जनों को कानून के बारे में थोड़ी थोड़ी जानकारी देना शामिल करना चाहिए जिससे आमजनों को कानून की कार्यविधि समझने एवं कानून का पालन करने की जिम्मेदारी पता चले। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि कानून का पालन सभी नागरिकों को करना चाहिये। अपने आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी देने की अपील विद्यार्थियों से की। जिससे ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाकर अपराधो पर लगाम कसी जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण एवं शाला स्टाफ उपस्थित रहा।





