Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बुरहानपुर शाखा के सदस्यों द्वारा पितृपक्ष के इस पावन पर्व पर निराश्रित गरीब बुजुर्गों के लिए सूखा अनाज एकत्रित कर रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के संचालक संजयसिंह शिन्दे जी को दिया गया.

By
—
On:

खबरवाणी

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बुरहानपुर शाखा के सदस्यों द्वारा पितृपक्ष के इस पावन पर्व पर निराश्रित गरीब बुजुर्गों के लिए सूखा अनाज एकत्रित कर रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के संचालक संजयसिंह शिन्दे जी को दिया गया.

बुरहानपुर:- इस अवसर अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना महासभा की संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि विक्रमसिंह चौहान जी ने बताया की पितृ पक्ष मे अन्नदान का बहुत महत्त्व है पुराणों मे उल्लेख है की पितृ पक्ष के इस पंद्रह दिनों मे हमारे दिवंगत पूर्वज धरती पर विचरण करते है वे हमारे द्वारा श्राद्ध के दौरान बनाये भोजन को ग्रहण भी करते है इस दौरान यदि आप जरूरतमंद गरीबो को अन्नदान करते है तो आपके इस परमार्थिक पुण्य कर्म से आपके दिवंगत पूर्वज खुश होकर आपको आपके परिवार को सुखी संपन्न होने का आशीर्वाद प्रदान करते है. इसी आस्था और परंपरा को निरंतर बनाये रखने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के बुरहानपुर जिले की महिला सदस्यों ने अनाज एकत्रित कर रोटी बैंक को दिया. इस अवसर पर निराश्रित बुजुर्गो को गरमा गरम भोजन के साथ मिस्ठान्न भी खिलाया गया. रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के एकमेव संचालक संजयसिंह शिन्दे ने बताया की मानव सेवा ही माधव सेवा है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. आपके कुछ पल बुजुर्गो के साथ बिताने से उनके चहरे पर मुस्कान आ जाती है. किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना भी एक पुण्य कर्म ही है.
श्रीमती अंजलि जी ने बताया की हमारे संगठन की सभी महिला सदस्यों ने अपने समय और सामर्थ्य से इन निराश्रित बुजुर्गो के जीवन मे अपनापन, सम्मान और खुशियों की एक किरण लाने का प्रयास सफल हुआ. सभी महिलाओ ने बुजुर्गो से बहुत सारी बाते की उनके हालचाल जाने उनके साथ समय बिताया. अन्तः मे रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के संचालक संजयसिंह शिन्दे ने अंजलि विक्रम सिंह चौहान, डॉ स्मिता हजारी, मीना चौहान, प्रियंका दिक्षित, सुनीता सिकरवार, रागिनी बघेल, संगीता ठाकुर, सरोज ठाकुर ,आरती ठाकुर, रेखा बैस, दिनेश्वरी बैस, सुनंदा गौर, अंकिता बघेल, मीता हजारी और सभी अनाज दान दाताओ का आभार मानने हुए सबको धन्यवाद दिया.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News