Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आष्टा में 200 मीटर सीसी रोड का पौने 8 लाख रुपए से होगा निर्माण

By
—
On:

खबरवाणी

आष्टा में 200 मीटर सीसी रोड का पौने 8 लाख रुपए से होगा निर्माण

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम आष्टा में सोमवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया ग्रामीणों द्वारा आवागमन में परेशानी को देखते हुए विधायक देशमुख से लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिस पर विधायक देशमुख द्वारा ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सीसी रोड की स्वीकृति दिलाई।सोमवार को ग्राम आष्टा में विधायक देशमुख द्वारा 200 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया l जिसका निर्माण 7 लाख 75 हजार रुपए की लागत से होगा।ग्राम आष्टा में विधायक निधि से सीसी रोड स्वीकृत कराने पर प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, ग्राम पंचायत आष्टा सरपंच इंदिरा बाबा राव ठाकरे, रोशन पटेल सहित अन्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया l भूमि पूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश पाठक , मंडल महामंत्री मनोज देशमुख भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल कुमार नरवरे, जनपद सदस्य विजय पटेल देशमुख,शिवशंकर देशमुख साहेबराव, बाबा राव ठाकरे रामराव देशमुख पूर्व सरपंच दीनदयाल नरवरे सतीश देशमुख दिलीप मंथनकर भूषण गुलशन आशीष देशमुख, दिनेश नरवरे लालचंद नरवरे रवि ददोरे, कमलनाथ नरवरे मंडल महामंत्री मनोज देशमुख सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News