खबरवाणी
मासोद में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ रक्तदान शिविर
मुलताई। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर ,क्षय रोग शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया। शिविर के अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी दिनेश धुर्वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासोद के डॉक्टर प्रीतम झामरा,बीईई सुखनंदन बामने सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन के डॉक्टर गण मौजूद रहे। रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए भास्कर मगरदे ने कहा रक्तदान करने से शरीर में नई स्फूर्ती आती है साथ ही नए रक्त शरीर में बनने से शरीर की पुरानी बीमारी खत्म हो जाती है वहीं इसी रक्त से किसी मरीज की जान बचाई जा सकती है क्योंकि रक्त बनाने के लिए आज तक कोई मशीन नहीं बनाई गई है रक्त की मशीन मानव का शरीर ही है इसलिए रक्तदान को महादान कहा है।रक्तदान शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी दिनेश धुर्वे बीपीएम सुनील खत्रिकर द्वारा रक्तदान कर किया गया रक्तदान में डॉक्टर शिक्षक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष किशोर जयसवाल ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं से रक्तदान के फायदे बताए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसोद में स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर लगाया गया खंड चिकित्सा अधिकारी दिनेश धुर्वे ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत 204 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच कर इलाज किया गया वहीं टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत सिविर लगाकर 50 मरीजो का टीवी स्क्रीनिंग कर हृदय के एक्स-रे लिए गए जिसमें संक्रमित मरीजों की पहचान की गई जिसमें चेस्ट एक्स-रे पॉजिटिव मरीज को आगे की जांच हेतु स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाट्टन के लिए रेफर किया गया।रक्तदान शिविर के अंतर्गत 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे जिला चिकित्सालय की टीम को व्यवस्थित सोपा गया एवं रक्तदाताओं का सम्मान कर रक्तदान प्रमाण पत्र दिए गए शिविर में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे सरपंच संगीता धोटे खंड चिकित्सा अधिकारी दिनेश धुर्वे डॉ प्रीतम झामरा डॉक्टर अंकिता वास्कले बीईई सुखनंदन बामने रक्तदान यूनिट हेड राजेश बोरखडे व स्टाफ एवं मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी पाट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़,भॗषन ठाकुर ,रवि ठाकुर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे





