Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला में श्रद्धा के साथ मनाया गया संतान सप्तमी पर्व, घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

By
On:

खबरवाणी

आमला में श्रद्धा के साथ मनाया गया संतान सप्तमी पर्व, घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

आमला: में संतान सप्तमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय चंद्रभागा नदी सहित जिले के विभिन्न जलाशयों और धार्मिक नदियों के घाटों पर सुबह से ही पतिव्रता महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ सात अंक की घट पूजा और गठन पूजा संपन्न की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए यह व्रत रखा जाता है। इस दौरान महिलाओं ने देर शाम तक भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत आराधना की। पूजन के दौरान शिव-पार्वती को सात प्रकार के मिष्ठान, नारियल, फल और सात तरह का प्रसाद समर्पित किया गया।
ऐसी गहरी मान्यता है कि इस कठोर व्रत और पूजन से संतान को दीर्घायु, अच्छे संस्कार और माता-पिता की सेवा करने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूजा-अर्चना का यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक पूरे उत्साह के साथ चलता रहा। अंत में महिलाओं ने धार्मिक नदियों के घाटों पर संतान सप्तमी का विसर्जन कर अपने परिवार और संतानों के लिए मंगल कामनाएं कीं। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News