खबरवाणी
राशन दूकान चारसी के सेल्समेन पर लगाए खाद्यान्न बेचने के आरोप
कलेक्टर से की शिकायत
मुलताई।प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम चारसी एवं गोंडीधनोरी की शासकीय उचित मूल्य दूकान के सेल्समेन द्वारा कुछ लोगो से मिलीभगत कर हितग्राही को खाद्यान्न वितरित ना करते हुए खाद्यान्न की कालाबाजारी कर बेचने के आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग की है।अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सहित ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत में बताया ग्राम चारसी एवं गोंडीधनोरी की शासकीय उचित मूल्य दूकान के सेल्स मेन काशीराम पिता गुन्डु नागवंशी जाति कतिया निवासी गोंडीधनोरी सहित नारायण पिता चिरीलाल धनपाल पिता छबीराम, सुभाष पिता दसरू,रितेश पिता सेवकराम सभी निवासी गोंडीधनोरी द्वारा शासकीय उचित मूल्य दूकान चारसी का माह जून 2026 का राशन हितग्राहियो को ना बाटते हुए मिलीभगत कर विक्रय करने के आरोप लगाए है।
आवेदन में ग्रामीणों ने बताया उन्हें ग्राम पंचायत चारसी में स्थित शासकीय उचित मूल्य दूकान से उन्हें राशन मिलता है। उक्त क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है अधिकतर लोग अनपढ़ है। सेल्समेन काशीराम नागवंशी हर माह उक्त अनावेदकगण के साथ मे राशन बाटने जाता है।प्रतिदिन हर व्यक्ति एक बेग कट्टी गेंहूँ या चावल की बोरी स्वयं के उपयोग के लिए रखकर अपने घर लेकर आते है तथा दो माह का राशन बाटते है एवं तीसरे माह का राशन गायब कर देते है तथा हितग्राही को कहते है कि अभी राशन नहीं आया है ऐसा कहकर सीधे साधे अनपढ़ लोगो को बेवकुफ बनाते है। अनावेदकगंण ने माह जून 2026 का राशन हितग्राहीयो को वितरण नही किया है। एवं चोरी से पूरा राशन बेच दिया है, ऐसा कई बार किया है। चोरी के भरोसे विलासिता की चीजे जीप,बंगला अन्य वाहन सेल्समेन के पास है। ग्रामीणों ने सेल्समेन को माह जून 2026 का बाटने के लिए कहा तो गाली गलौज करता है एवं कहता है कि तुमसे जो बने सो कर ले कही भी शिकायत दो मेरा कोई कुछ नही कर सकता ऐसा कहकर मारने पीटने की धमकी देता है।शिकायत कर्ता के पास माह जून, जुलाई, अगस्त, एवं सितम्बर 2026 का विडियो मौजूद है ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाही की मांग की है।





