घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, पुलिस से जांच की मांग सांईखेड़ा/मुलताई।
सांईखेड़ा
निवासी सुधाकर पिता गंगाराम पवार ने थाना प्रभारी सांईखेड़ा को आवेदन देकर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने की शिकायत की है।
आवेदन के अनुसार उनका ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा था। 15 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर से बैटरी निकालकर ले गए। सुबह ट्रैक्टर देखने पर बैटरी गायब मिली। शिकायतकर्ता ने आसपास तलाश की, लेकिन बैटरी का कोई पता नहीं चला।
सुधाकर पवार के मुताबिक उनका मकान थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने पुलिस से मामले की उचित जांच कर बैटरी चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आवेदन 17 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी को सौंपा।