Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रामदेव बाबा के प्रकट उत्सव पर निकाली निशान यात्रा 

By
On:

खबरवाणी

रामदेव बाबा के प्रकट उत्सव पर निकाली निशान यात्रा 

मुलताई। पवित्र नगरी में रविवार को बाबा रामदेव के प्रकट दिवस भादो मास शुक्ल पक्ष की दूज पर आस्था एवं श्रद्धा के साथ ब्यवय निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा का शुभारम्भ ताप्ती तट स्थित जगदीश मंदिर से हुआ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में बाबा रामदेवजी के निशान थामे जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से बस स्टैंड,बैतूल रोड होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।निशान यात्रा में

श्रद्धालु रूपेश खंडेलवाल, श्याम अग्रवाल और विनय खंडेलवाल ने बताया कि भादो मास की दूज बाबा रामदेवजी की पूजा में खास मानी जाती है। इसी दिन बाबा रामदेवजी का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में इस दिन को ‘भादवा री बीज’ या ‘बाबा री बीज’ के नाम से विशेष रूप से मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने राजा अजमालजी के घर बाबा रामदेवजी के रूप में अवतार लिया था।यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News