Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आमला में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण आहार किट।

By
On:

खबरवाणी

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आमला में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण आहार किट।

टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग।

टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना सहयोग देते हुए आमला मेडिकल यूनियन के सदस्यों द्वारा सिविल अस्पताल में टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस सेवाभावी कार्य में केमिस्ट गुणवंत सिंह चड्ढा, राकेश पारधी, कपिल सिसोदे, रविन्द्र दवंडे, सनी साहनी, भानु मालवीय और किशोर गूगनानी का विशेष सहयोग रहा।

बीएमओ (BMO) डॉ. प्रदीप जयंत ने जानकारी दी कि आमला मेडिकल यूनियन द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित की गई हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि ‘निक्षय मित्र’ बनकर कोई भी समाजसेवी संस्था या व्यक्ति टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना सहयोग दे सकता है।

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के अन्य नागरिकों और संस्थाओं को भी आगे आने की अपील की गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News