Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम पंचायत नाँदा में एसडीएम ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों की शिकायतों पर जांच के निर्देश

By
On:

खबरवाणी

ग्राम पंचायत नाँदा में एसडीएम ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों की शिकायतों पर जांच के निर्देश

सवाँददाता प्रदीप यादव भीमपुर

भीमपुर/बैतूल। भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदा में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर भैंसदेही एसडीएम अजीत मरावी से शिकायत की गई। शिकायत के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित निर्माण कार्यों एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान भीमपुर जनपद पंचायत के सीईओ नानसिंह चौहान एवं भीमपुर एई विवेक तुमराम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष सामुदायिक भवन के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि यदि शासकीय भूमि पर कब्जा है तो नियमानुसार कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सके।

चार साल से बंद पड़ा शौचालय, टंकी और सेप्टिक टैंक भी नहीं शौचालय के आस पास साफ सफाई का तो नामोनिसान नहीं

निरीक्षण के दौरान गांव में बने शौचालय की स्थिति भी सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार वर्षों से शौचालय का उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। मौके पर पानी की टंकी एवं सेप्टिक टैंक जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी नहीं होने की बात सामने आई। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया।

अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने की मांग

ग्रामीणों ने गांव में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी एसडीएम के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे कार्यों के कारण आवागमन में परेशानी होती है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मौके पर अधिकारियों द्वारा संबंधित कार्यों की स्थिति देखी गई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। बात जब हाट बाजार की आई तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया की बुधवार के दिन ग्राम नांदा मे लग रहा बाजार ग्राम गधाखर मे लगने लगा जिसकी शिकायत 181 पर लगाई गई परन्तु शिकायत करता प्रदीप यादव को बगैर कोई जानकारी के शिकायद बंद कार्य दी गई इस पर सी. ई. ओ. चौहान जी द्वारा आश्वासन दिया गया की गधाखर के बाजार का दिन चेंज कार्य दिया जाये गा अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि निरीक्षण के बाद प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और लंबित कार्य कब तक पूरे होते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News