खबरवाणी
विधायक के प्रयासों से 15 करोड़ 32 लाख रुपए से 7 सड़को एवं पुलिया निर्माण
मुलताई। क्षेत्र में विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों मुख्यमंत्री मंजराटोला योजना अंतर्गत 8 करोड़ 84 लाख की लागत से 7 सड़को एवं 6 करोड़ 32 लाख की लागत से पुलिया निर्माण का निर्माण होगा। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र में 884. 89 लाख राशि की लागत से मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना अंतर्गत 7 सड़कों की निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली l इन 7 सड़कों की कुल लंबाई 10.655 किलोमीटर है। जिसमे प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम चिखली माल से चिखली रैयत मार्ग लंबाई 1.57 किलोमीटर, लागत 132.66 लाख, एन एच 69 से ग्राम खंबारा लंबाई 0.9 किलोमीटर एवं लागत 76.36 लाख, चारसी से बड़ाढाना लंबाई 0.48 किमी एवं लागत 40.69 लाख, गरव्हा से देवडोंगरी लंबाई 1.66 किमी एवं लागत 141.00लाख होंगी ल वहीं मुलताई ब्लॉक में ग्राम पोहर से पाठा मार्ग की लंबाई 1.04 किमी एवं लागत 88.37 लाख, एनएच 47 से बोथिया मार्ग लंबाई 2.745 किमी एवं लागत 228.31लाख, एनस से कुंडई मार्ग लंबाई 2.26 किमी जिसकी लागत 177.50 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा मुलताई -मासोद मार्ग से प्रभात पट्टन मार्ग चैनेज 7100 मीटर अंभोरा नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली, जिसकी लंबाई 50 मीटर एवं लागत राशि 647.31 लाख होंगी l विधायक देशमुख द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड प्रभात पटटन एवं मुलताई में क्षेत्र वासियों को 15 करोड़ 32 लाख 20 हजार रुपए की अनुमानित लागत की 7 सड़क एवं 1 पुलिया की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाकर जो सौगात प्रदान की है, सड़को एवं पुलिया का निर्माण होने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,वहीं क्षेत्र में विकास संरचनाओं को गति मिलेगी l




