खबरवाणी
नगर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, निकलीं आकर्षक झांकियां
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सारनी क्षेत्र सहित सलैया और बगडोना में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल रहा। पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और धार्मिक प्रसंगों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया।
ट्रैक्टरों पर सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी सजावट के बीच बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और अन्य धार्मिक पात्रों के रूप में झांकियों में बैठे नजर आए।
झांकियों के मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पर्व का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
सारनी क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।





