खबरवाणी
खेतों से केबल चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 9 किलो कॉपर वायर पकड़ा
मुलताई ।बैतूल जिले में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुलताई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने किसानों के केबल वायर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे 03 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रहलाद लोखण्डे निवासी ग्राम सावंगी की शिकायत पर उनके एवं आसपास के किसानों नितेश सूर्यवंशी, दिवाकर देशमुख, अनुराग सूर्यवंशी, ओमप्रकाश पाल, नामदेव, नारायण बारस्कर एवं हेमराज सोनारे के कुओं व ट्यूबवेल से तांबे की केबल वायर चोरी होने के संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 699/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी वासुदेव आहाके, बिसराम कवडे एवं फैजान से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल तीन अन्य फरार सह-आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम माजरी में घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों मुन्ना पिता शंकर धुर्वे माजरी, आकाश उर्फ सोहन पिता कमलेश धुर्वे माजरी, अनिल पिता स्व. रघु कुमरे माजरी, थाना मुलताईको गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से 5400 की कीमत का 09 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद कर गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उनि दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उनि अमित पवार, प्र.आर. बलराम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे, प्र.आर. हाकमसिंह, आर. शिवराम, आर. मेहमान एवं आर. कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।





