Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भुजरिया विसर्जन को लेकर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, गंदे नालों में विसर्जन का आरोप

By
On:

खबरवाणी

भुजरिया विसर्जन को लेकर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, गंदे नालों में विसर्जन का आरोप

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। भुजरिया पर्व के दौरान पाथाखेड़ा, शोभापुर और कालीमाई क्षेत्र के गंदे नालों में धार्मिक सामग्री के विसर्जन को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 29 अगस्त 2026 को भुजरिया विसर्जन और अन्य कार्यक्रम ऐसे नालों के पास आयोजित किए गए, जिनमें दूषित एवं मलमूत्र युक्त पानी बह रहा था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी मानकों की अनदेखी की गई। इससे लोगों के स्वास्थ्य और संक्रमण संबंधी गंभीर जोखिम पैदा होने की आशंका जताई गई है।

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए भी विसर्जन के लिए स्वच्छ और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनके पास कार्यक्रम से संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मामले की तत्काल जांच कर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

आवेदन के दौरान अजय सोनी सपन कामला,सिराज खान, रमेश भूमरकर, थाबीराम डोंगरे, सुरेश जावलकर, संजय खातरकर, संतोष मुजमुले, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News