Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी ने आदिवासी बालक छात्रावास का किया निरीक्षण

By
On:

खबरवाणी

कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी ने आदिवासी बालक छात्रावास का किया निरीक्षण

बैतूल। कलेक्टर महोदय डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार डॉ. अभिजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आदिवासी बालक छात्रावास, हमलापुर बैतूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

 

इस दौरान छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी चर्चा की गई।

 

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News