खबरवाणी
संपर्क अभियान शिविरो में 339 शिकायतो का मौके पर हुआ निराकरण
मुलताई।बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार को संभाग में संपर्क अभियान के तहत विद्युत वितरण केन्द्र बिसनुर, रायआमला, घाटबिरोली, जौलखेडा, मुलताई शहर एवं दुनावा में शिविर का आयोजन किया गया। बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया शिविर में कुल 352 शिकायते प्राप्त हुई थी, जिसमें से 339 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कर दी जायेंगी।श्री वशिष्ठ ने बताया कि मीटर बदलने की कुल 92 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 79 के मीटर बंदल दिये गये शेष 13 मीटर निर्धारित समय-सीमा में बदल दिये जायेंगे। बिल नहीं मिलने की 215 शिकायते प्राप्त हुई उन्हे तुरंत डुप्लीकेट बिल प्रदान किये गये। 27 शिकायते विद्युत लाईन से संबंधित थी जिन्हे तुरंत सुधार किया गया। एवं 18 नवीन कनेक्शन मौके प्रदाय किये गये। इस मौके पर 92 लोगों द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह के आगामी दिनों में सभी वितरण केन्द्रों के ग्रामो में शिविर का आयोजन किया जाना है।
श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।





