Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घुमंतु एवं जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय जनजाति आयोग दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक

By
On:

खबरवाणी

घुमंतु एवं जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय जनजाति आयोग दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक

घुमंतु जातियों एवं जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, संवर्धन एवं अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय जनजाति आयोग में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में *उत्तम राव गायकवाड़ जी, अध्यक्ष स्वस्ति लोकसेवा समिति एवं गायत्री परिवार साउथ जोन, ने श्रीप्रकाश भाऊ उईके जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय जनजाति आयोग के सलाहकार, तथा पूर्व विधायक, झारखंड प्रदेश एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. जयप्रकाश गुप्ता जी के साथ विस्तृत चर्चा की*।

 

बैठक में घुमंतु एवं जनजातीय समुदायों की शिक्षा, रोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

उत्तम राव गायकवाड़ जी ने कहा कि घुमंतु एवं जनजातीय समाज के वास्तविक विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शासन, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

श्रीप्रकाश भाऊ उईके जी एवं डॉ. जयप्रकाश गुप्ता जी ने घुमंतु एवं जनजातीय समाज के हितों से जुड़े विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक को समाज के उत्थान एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News