Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राजताला में धूमधाम से मनाई लव-कुश जयंती, विक्रम कुशवाहा बने अशोकनगर ब्लॉक अध्यक्ष

By
On:

खबरवाणी

राजताला में धूमधाम से मनाई लव-कुश जयंती, विक्रम कुशवाहा बने अशोकनगर ब्लॉक अध्यक्ष

 

अशोकनगर। ग्राम राजताला में भगवान श्री लव-कुश जयंती के अवसर पर एक भव्य सामाजिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व कुश बोर्ड अध्यक्ष व अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा तथा जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने और समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा द्वारा विक्रम कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का अशोकनगर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर उपस्थित समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सामाजिक हितों के लिए बेहतर कार्य होंगे।

 

सभा के दौरान वक्ताओं ने भगवान श्री लव-कुश के आदर्शों को जीवन में उतारने, आपसी एकता और भाईचारा मजबूत करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का संदेश दिया।कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष सविता कुशवाहा, युवा अध्यक्ष गौरव कुशवाहा (देरखा), चंदन कुशवाहा, हंसराज कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा और नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। पूरा आयोजन अत्यधिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News