Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

धूमधाम से मनाई गई तुलसी जयंती, पंडित नितिन शर्मा बोले— धन और ज्ञान मिलने के बाद भी जो निर्मल रहे, वही संत शिरोमणि।

By
On:
खबरवाणी

धूमधाम से मनाई गई तुलसी जयंती, पंडित नितिन शर्मा बोले— धन और ज्ञान मिलने के बाद भी जो निर्मल रहे, वही संत शिरोमणि।

 

आमला रामचरितमानस के रचयिता महाकवि संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर शहर के वार्ड क्रमांक 5 में भव्य संत समागम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रख्यात कथावाचकों ने अपने ओजस्वी वचनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित नितिन शर्मा ने मुख्य उद्बोधन देते हुए कहा कि इस धरा पर संत अनेक हुए हैं, किंतु बाबा तुलसीदास को ‘संत शिरोमणि’ का दुर्लभ दर्जा हासिल है। उन्होंने कहा, “धन, वैभव और ज्ञान की उत्कर्ष चेतना के बाद भी जो शांत और निर्मल बना रहता है, वही संत शिरोमणि कहलाता है।”

समारोह में कथावाचिका जयादेवी, भुवनेश्वरी देवी और कृष्ण के अनन्य साधक कृष्ण दास महाराज ने भी मानस के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने दुर्लभ मानव जीवन को भक्ति और सेवा के मार्ग पर लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी संतजनों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। पार्षद राकेश शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी संतों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुराना थाना चौक अब कहलाएगा ‘मानस चौक’, नपा अध्यक्ष ने की घोषणा

श्री रामजन्मोत्सव समिति, गीता जयंती समारोह समिति, श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन और पार्षद राकेश शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नपा अध्यक्ष ने आयोजनों की सराहना करते हुए पुराना थाना स्थित चौक को ‘मानस चौक’ के रूप में समर्पित करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने इस चौक के विस्तारीकरण का भी आश्वासन दिया, जिससे स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के हेमंत गुगनानी, पंडित राजेंद्र उपाध्याय, रमेश बेले, मयूर सूरजेकर, हरि महाराज, खन्ना साहू, गुड्डू वर्मा और मुकेश राठौर दीपक देशमुख,सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News