Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाबा सिंगाजी धाम निसान चढ़ाने निकले सैकड़ों पद यात्री 

By
On:

खबरवाणी

बाबा सिंगाजी धाम निसान चढ़ाने निकले सैकड़ों पद यात्री 

600साल पुराना है बाबा का धाम

रिपोर्टर प्रदीप यादव भीमपुर

 

कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम यादव के नेतृत्व में नादा , सेमलडोल, जामुनपानी, खेरी डिपो, के सैकड़ों भक्त नवमी पर चढ़ाएंगे पवित्र समाधि पर निसान

 

खबर भीमपुर के नादा से पवित्र मास सावन में बाबा भोलेनाथ का दर्शन,कांवड़ यात्रा,गुरु पूजन का बड़ा महत्व है इस अत्यंत पवित्र मास में भक्तों में एक अलग ही उत्साह, उमंग देखने को मिलता हैं जब भक्त कांवड़ लेकर बड़े बड़े निसान लेकर अपने आराध्य के दर्शन करने नंगे पैर भक्ति से सराबोर गीतों की धुन पर बेसुध होकर थिरकते कदम देखते ही बनते है ऐसा ही मनमोहक नजारा सिंगाजी धाम निसान लेकर पद यात्रा पर निकले भक्तों के हुजूम में दिख रहा था

 

नेतृत्व करने वाले भक्त सियाराम ने बताया की सिंगाजी बाबा हमारे आराध्य गुरु है हमारी पीढ़ी कोई सैकड़ों वर्षों से हम सभी स्वजातीय जन बैलगाड़ी लेकर और पद यात्री निसान चढ़ाने हर वर्ष जा रहे हैं बाबा की हम सभी पर विशेष कृपा रही है।

 

रामप्रसाद पटेल, राजन यादव ने बताया की बाबा का धाम कोई 600 वर्ष के करीब से है और यादव समाज के कुल देवता के रूप में हम मानते आये हैं।

 

तुलसीराम यादव,श्री राम यादव अशोक सेठ, मस्त राम, मयाराम यादव ने कहा की निसान चढ़ाने जाना हमारे पूर्वजों ने शुरू किया था कब किया ये किसी को भी पता नहीं है बस हम पूरी श्रद्धा विश्वास से बाबा की समाधि पर मत्था टेकने आते है और हमारी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

 

किंवदंती है की मनुष्य यौनि में भी बाबा के सिर पर सींग थे।

मां नर्मदा भी पूजन करने आशीर्वाद लेने बाबा के पास आती हैं

बताया जाता हैं की बाबा की तप शक्ति से उनके सींग उग आए थे जबसे ही पूरा यादव समाज गौ धन का पालन और पूजन करने से बाबा के विशेष भक्त हो गये क्योंकि यादव समाज का जीवन ही गौ माता की सेवा से हजारों वर्षों से चला आ रहा है

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News