Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोक्षधाम परिसर में 140 पौधों का रोपण

By
On:

खबरवाणी

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोक्षधाम परिसर में 140 पौधों का रोपण

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम बिसनूर के मोक्षधाम परिसर पहाड़ी पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिसनूर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 140 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में ग्राम वायगांव की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा भी 55 पौधों का रोपण किया गया। समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने सतपुड़ा के घने जंगलों की प्रेरक कहानी सुनाते हुए प्रकृति और जंगलों के संरक्षण का संदेश दिया। विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे ने भी पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर की पहाड़ी पर 140 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रियंका ठाकरे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मारोती पाटनकर, सचिवअतुल ठाकरे, पंडरीनाथ देशमुख, पांडुरंग माकोड़े, मुकीनंदराव ठाकरे, वामनराव वागद्रे नवांकुर संस्था, एकीकृत सामाजिक एकेडमिक संस्था गौना एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, समिति सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News