Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भारत विकास परिषद ने केंद्रीय विद्यालय में किया पौधरोपण 

By
Last updated:
खबरवाणी

भारत विकास परिषद ने केंद्रीय विद्यालय में किया पौधरोपण 

मुलताई भारत विकास परिषद मा ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुलताई में पौधारोपण किया। इस अवसर परिषद के सदस्यों ने वट, पीपल, नीम, गुलमोहर, सप्तपर्णी, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे लगाए। विशेष रूप से दो स्थानों पर त्रिवेणी का रोपण किया गया, जिसमें वट, पीपल एवं नीम के पौधे एक साथ लगाए गए। त्रिवेणी का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है और यह पर्यावरण संरक्षण का भी सुंदर संदेश देती है।इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कालिका प्रसाद,शिक्षक बलराम पाटीदार, यशवंत राव वागद्रे, सचिन अन्य शिक्षकगण एवं कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के रोपण में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोलु गडेकर द्वारा गड्ढे तैयार करने में सहयोग प्रदान किया गया। वहीं पौधों की व्यवस्था में पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा दिनेश गडेकर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।परिषद के अध्यक्ष प्रशांत भार्गव ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम में राजीव जैन, अभिषेक खंडेलवाल, कन्हैया सोनी, मनोज उईके, दीपेश बोथरा, विनोद जैन, गजानन कवड़कर, मुकेश जैन, महेश खत्री, मितेश गुलतकर एवं रामेश्वर बुवाडे सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News