Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती जल लेकर झिरी पहुंची कावड़ यात्रा, 51 लीटर दूध एवं ताप्ती जल से किया अभिषेक 

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती जल लेकर झिरी पहुंची कावड़ यात्रा, 51 लीटर दूध एवं ताप्ती जल से किया अभिषेक 

मुलताई। सावन मास के तीसरे सोमवार को नगर में बैतूल रोड से मंदिर से हिन्दू युवा मंचा द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। जो की ताप्ती सरोवर से ताप्ती जल लेकर झिरी पहुंची एवं गुफा में विराजित भगवान भोलेनाथ का 51 लीटर दूध एवं ताप्ती जल से अभिषेक किया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैतूल रोड स्थित साई मंदिर से सोमवार को हिन्दू मंच द्वारा शोभायात्रा के साथ कावड़ यात्रा निकाली गईं जिसमे भगवान भोलेनाथ एवं गोरिल्ला की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, यात्रा बस स्टैंड होते हुई मां ताप्ती सरोवर पहुंची जहाँ पर मां ताप्ती की पूजा अर्चना पर कावड़ियों द्वारा कावड़ में मां ताप्ती जल लेकर शिव धाम झिरी के रवाना हुई इस दौरान जगह जगह पर कावड़यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, कावड़ यात्रा ग्राम चौथिया, गोपाल तलाई, नरखेड, प्रभात पट्टन होते हुए शिवधाम झिरी पहुंची, जहाँ पर कावड़ियों द्वारा गुफा में विराजित भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News