खबरवाणी
भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, सौपा ज्ञापन
मुलताई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुलताई कार्यालय में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मामले में कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर विरोध जताते हुए सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । सौपे ज्ञापन में बताया राष्ट्रीय ध्वज देश की संप्रभूता एकता एवं अखंडता का प्रतीक है लेकिन भाजपा कार्यालय मुलताई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराया गया जो की राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है एवं ये कृत्य राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। ज्ञापन में दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो में जिला महामंत्री किशोर सिंह परिहार, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे, आईटी सेल अध्यक्ष अखिलेश फुलवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश यादव, कांग्रेस नेता नितेश साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने बताया की भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की पुनरावृति ना हो इसके लिए ध्वज संहिता की प्रति भाजपा प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है। जिससे भविष्य में भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ना हो।




