Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विहिप बजरंग दल ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस 

By
On:

खबरवाणी

विहिप बजरंग दल ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस 

मुलताई। नगर के किराड़ समाज भवन में रविवार शाम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मुलतापी के बजरंगियों द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन के प्रान्त और जिले से आए पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के छाया चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प मला अर्पित कर भारत माता का पुजन किया गया वहीं 3 बार ॐ का उच्चारण किया, एकात्मक मंत्र, और साथ ही 13 बार विजय महामंत्र का जाप किया। अखंड भारत संकल्प दिवस में विभाग संगठन मंत्री उमेश परसार, विभाग नर्मदापुरम, प्रान्त सह गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावड़े,मध्य भारत प्रान्त, विभाग सहमंत्री श्याम राठौर नर्मदापुरम, विहिप जिला अध्यक्ष उदय जोशी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला सहसंयोजक भुपेश साहू , जिला अध्यक्ष उदय जोशी द्वारा भगवा वस्त्र देकर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विहिप बजरंग दल के संगठन विभाग सहमंत्री श्याम राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 की रात भारत की आजादी के नाम पर अखंड भारत के टुकड़े कर पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान का निर्माण कर दिया गया था ।यह दो अलग देश बना दिए गए थे,उदय जोशी, सागर बजरंगी ने बताया जिन्होंने कहा था कि देश का विभाजन मेरी लाश पर होगा उन्होंने जीते जी कुछ सत्ता लोभियों और मोहम्मद अली जिन्ना को खुश करने के लिए विभाजन के लिए सहमति दे दी। बजरंग दल का यह संकल्प है कि जब तक हिंदू सनातनी युवक और देश की तरुणाई के ध्यान में यह बात रहेगी कि हमारा भारत कभी अखंड था और आज किन्ही कारणों से खंडित है और वापस हमें इसको अखंड करना है।सनातन धर्म प्रान्त सह गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावड़े ने कहा भारत माता पुनः अखंड होगी एवं भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंगी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News