खबरवाणी
नागपंचमी पर नव युवक बजरंग अखाड़े ने भूमि पूजन कर किया अभ्यास शुरू
मुलताई। नगर में नागपंचमी पर
नवयुवक जय बजरंग अखाड़ा साहू समाज समिति नेहरू वार्ड द्वारा शस्त्र पूजन के बाद नव नियुक्त अखाड़ा अध्यक्ष दिनेश पहलवान के नेतृत्व में पारंपरिक कुश्ती एवं शस्त्रों का अभ्यास प्रारंभ किया गया जिसमें बच्चे युवा और वरिष्ठ पहलवानों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर युवाओ को समिति की ओर से शील्ड प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन भी किया गया।




