Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला सिविल कोर्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जूनियर अधिवक्ताओं के गीतों ने मोहा मन।

By
On:

खबरवाणी

आमला सिविल कोर्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जूनियर अधिवक्ताओं के गीतों ने मोहा मन।

आमला: आजादी के पावन पर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमला क्षेत्र में समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थानों की तरह न्याय के मंदिर (न्यायालय परिसर) में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ फहराया गया।

सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) संतोष चौहान ने गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिए जाने के बाद पूरा न्यायालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

 

गणमान्य अतिथियों और न्यायविदों की रही विशेष उपस्थिति।

 

इस गरिमामयी समारोह में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्तागण बढ़-चढ़कर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

न्यायाधीश: कुशाग्र अग्रवाल, गार्गी शर्मा और राहुल निरकांरी उपस्थित रहे।

अधिवक्ता संघ: अध्यक्ष केशव राव चौकीकर, सचिव ब्रजेश सोनी।

पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश साहू, अनिल पाठक, राजेंद्र उपाध्याय, सतीश देशमुख, विजया जैन, यश ठाकुर, सुरेंद्र खातरकर एवं अन्य सभी अधिवक्तागण सहित ओर बड़ी संख्या में न्यायालयीन स्टाफ मौजूद रहे।

जूनियर अधिवक्ताओं की प्रस्तुति ने मोहा मन

ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक क्षणों में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जूनियर अधिवक्तागण रहे। युवा वकीलों ने सामूहिक रूप से एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत गाकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी न्यायविदों और कर्मचारियों का मन मोह लिया।

समारोह के अंत में न्यायालय परिसर में चाय नाश्ता ,मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे स्वतंत्रता दिवस की यह खुशी और अधिक मीठी हो गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News