खबरवाणी
अक्षय वट पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने किया ध्वजारोहण
मुलताई। नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक अक्षय वट समीप ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामेश्वरदयाल अग्रवाल के पौत्र जगमोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया,परिजनों ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्थानीय सेनानियों ने भी देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे इतिहास में सदैव सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से श्रीमति आशा खाड़े,राजेश तायवाडे, मोहन सिंह परिहार, राजरानी परिहार, सुधीर गोस्वामी, जगमोहन अग्रवाल, रवि खाड़े, रवि जैन, जितेंद्र जैन, मनोज मराठा एवं चिंटू खन्ना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार , पार्षद,नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।





