Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में फहरा राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरा

By
On:

खबरवाणी

वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में फहरा राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरा

 

*मुलताई*

तहसील कार्यालय परिसर में स्थित वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर आ गया। कार्यालय में ताला लगा होने से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।जब जागरूक नागरिकों ने यह नजारा देखा तो एसडीएम को जानकारी दी।बएसडीएम ने कर्मचारियों को भेजकर ध्वज को व्यवस्थित कराया। शनिवार को वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण किया गया था। जिम्मेदार अधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज व्यवस्थित रूप से फहरा है कि नहीं इसके प्रति कोई गंभीरता नहीं बरती। सोनवार शाम 4 बजकर 50 मिनट के दौरान जब कार्यालय के सामने से जाने वाले मार्ग से गुजर रहे जागरूक नागरिकों को ध्वज खंभे के पास जमीन पर नजर आया। कार्यालय में ताला बंद होने पर नागरिकों ने एसडीएम राजीव कहार को जानकारी दी।

एसडीएम श्रीकहार ने तत्काल कर्मचारियों को भेज कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को ससम्मान ऊपर करवाया। एसडीएम द्वारा जानकारी देने पर कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अरविंद दुबे कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के अधिकारी का कहना था कि तेज हवा और बारिश के कारण ध्वज नीचे आ गया था।जबकि शनिवार को नगर में बारिश जरूर हुई लेकिन इतनी तेज हवा नहीं चली कि ध्वज नीचे आ जाए। नागरिकों का कहना है कि ध्वज फहराने के दौरान लापरवाही बरतने के कारण यह स्थिति बनी है।

 

इनका कहना है

शाम 4 बजे तक ध्वज ऊपर था। तेज हवा के कारण ध्वज जमीन पर आ गया। मेरे द्वारा तिरंगे झंडा का अपमान नहीं किया।

 

अरविंद दुबे

प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मुलताई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News