Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के साथ “उठो, जगत के वास्ते” कार्यक्रम आयोजित 

By
On:

खबरवाणी

नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के साथ “उठो, जगत के वास्ते” कार्यक्रम आयोजित 

मुलताई। दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के साथ “उठो, जगत के वास्ते” अभियान के तहत वीआईपी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीके स्वाती दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे और मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर गैज़ेट का सही प्रयोग कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में आगे बीके स्वाती बहन ने “उठो, जगत के वास्ते” संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के युवा और देश का भविष्य हैं*। युवा शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े, तो समाज में बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं “उठो, जगत के वास्ते” की प्रतिज्ञा कराई गई*। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बीके उर्मिला बहन, बीके ज्योति बहन,बीके ऋषि भाई,बीके लखन लाल एवं वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के समस्त टीचर स्टाफ भी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News