Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला नगर पालिका का बड़ा बुलडोजर एक्शन। रेलवे पटरी से पीर मंजिल तक अवैध अतिक्रमण साफ, लोगों को मिली राहत।

By
On:

खबरवाणी

आमला नगर पालिका का बड़ा बुलडोजर एक्शन।

रेलवे पटरी से पीर मंजिल तक अवैध अतिक्रमण साफ, लोगों को मिली राहत।

आमला शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं की आशंका को खत्म करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मंगलवार को रेलवे पटरी से मटन मार्केट होते हुए पीर मंजिल तक बड़े स्तर पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जेसीबी से हटाया गया मलबा और गड्ढे भरे: नगर पालिका ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे जमे हुए मिट्टी के मलबे को हटवाया तथा सड़क किनारे के गड्ढों को भरवाया।

दुकानों के आगे से नेट टपरे हटाए: व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामने बनाए गए नेट टपरों को भी हटवाया गया, जिससे लगभग 50 से 60 फीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त हो गई।

 

यातायात में सुधार।

 

इस कार्रवाई से सड़क चौड़ी हुई है और खासकर शनिवार व बुधवार को खरीदारों तथा आने-जाने वाले लोगों को होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।

 

जनता की मांग और सुझाव।

 

लंबे समय से थी मांग: स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि रेलवे पटरी से पीर मंजिल एवं तहसील कार्यालय तक के व्यस्त बाईपास मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए।

 

वकीलों का प्रयास।

 

संकरी सड़क पर दुर्घटनाएं अधिक होने के कारण वरिष्ठ वकील पंडित राजेंद्र उपाध्याय द्वारा कई बार जनसुनवाई में अतिक्रमण को लेकर आवेदन दिया गया था।

 

अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई की उम्मीद।

 

नागरिकों का कहना है कि इसी प्रकार बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए ताकि शहर सुंदर, स्वच्छ और चौड़ा बना रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News