Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्टेट हाईवे पर गिरा विशालकाय पेड़, बड़ा हादसा टला

By
On:

खबरवाणी

स्टेट हाईवे पर गिरा विशालकाय पेड़, बड़ा हादसा टला

खबरवाणी न्यूज़ रफीकसारनी। सारनी स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शोभापुर कॉलोनी बस स्टॉप और बगडोना हवाई पट्टी के बीच एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क से लोडेड वाहन  गुजर रहा था, वहां के निकलते ही सुबह 5:00 बजे वह पेड़ गिर गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

यह मार्ग 24 घंटे व्यस्त रहने वाला प्रमुख स्टेट हाईवे है, ऐसे में पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद सुबह यातायात को पुनः सुचारू किया जा सका।

 

पेड़ गिरने से सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे मौजूद जर्जर और झुके हुए पेड़ों की समय-समय पर छंटाई और कटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

क्षेत्र में कई पेड़ ऐसे हैं जो झुक चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं, लेकिन अक्सर प्रशासन किसी बड़ी घटना के बाद ही सक्रिय होता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News