Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, युवक की उंगलियों के चिथड़े उड़े

By
On:

खबरवाणी

चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, युवक की उंगलियों के चिथड़े उड़े

खबरवाणी न्यूज़ शेख रफीक

सारनी। सोमवार 10 अगस्त 2026 की रात पाथाखेड़ा क्षेत्र में मोबाइल ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार पीतांबर राजपूत तवा-2 कोयला खदान में रात्रि करीब 1 बजे सेकंड शिफ्ट पूरी करने के बाद हॉस्पिटल कॉलोनी पाथाखेड़ा स्थित अपने घर पहुंचे। करीब 2:30 बजे उन्होंने लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल को स्क्रीन टच मोबाइल के चार्जर से चार्जिंग पर लगाया और मोबाइल हाथ में ही था। इसी दौरान अचानक मोबाइल जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे में युवक के हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट आई और उंगलियों के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायल युवक को उपचार के लिए भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार शाम को ऑपरेशन किया जाएगा, जिसमें क्षतिग्रस्त हिस्से को साफ कर आवश्यक उपचार किया जाएगा। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के बाद भविष्य में कृत्रिम उंगलियां लगाने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा, ताकि हाथ की कार्यक्षमता को यथासंभव बेहतर किया जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर मोबाइल चार्जिंग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करने या बात करने से बचना चाहिए। चार्जिंग के दौरान मोबाइल को अपने से दूर और सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। रात में सोते समय मोबाइल को सिर के पास चार्जिंग पर लगाकर रखना भी उचित नहीं है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News