Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारनी क्षेत्र के स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार देने की मांग, महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

सारनी क्षेत्र के स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार देने की मांग, महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

 

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

 

सारनी । मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारणी में स्थानीय बेरोजगार युवाओं एवं क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस नेत्री वर्षा पवार के नेतृत्व में मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने सहित स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई।

 

महिला कांग्रेस नेत्री वर्षा पवार ने कहा कि सारणी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोयला खदानें बंद होने और विभिन्न कार्यों में कमी आने के कारण स्थानीय युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के कई युवा दूसरे शहरों और राज्यों में जाकर काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को पावर जनरेटिंग कंपनी में रोजगार के अवसर मिलना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सारणी में रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में लगातार निराशा बढ़ रही है। यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो क्षेत्र के युवा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

ज्ञापन सौंपते समय सुरेश पंड्या, नेहरू सिंह राजपूत, मोहम्मद इलियास, किशोर चौहान, प्रदीप नागले, ज्ञानेश्वर पाटिल, पंचू खान, दीपक ठाकरे, संदीप मस्की, सीएम बेले, रामाश्रय वर्मा, मनोज , देवेंद्र ऊईके, अनीता बेलवंशी, ममता साहू, संगीता डहरिया, सविता मरकाम, सीमा उपासे, अंजली अरसे, रिया राठौर, अनवरी, मोमिना, विष्णु भारती, आशीष उज्जेनवर, गौतम नागले, नरेंद्र वाडिवा, किरण झरबडे, ललित झरबडे, आलोक राय, मनीष पिल्लै, कुणाल डहरिया, विशाल बेले, मंजू यादव एवं मोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News