Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

15 अगस्त से पहले भी नहीं चेता प्रशासन, कलमेश्वरा स्कूल बना कचरा घास का मैदान

By
On:

खबरवाणी

15 अगस्त से पहले भी नहीं चेता प्रशासन, कलमेश्वरा स्कूल बना कचरा घास का मैदान

आमला। ग्राम पंचायत कलमेश्वरा स्थित शास. एकीकृत हाई स्कूल परिसर में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं। पूरा परिसर घास के मैदान में तब्दील हो चुका है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन प्रशासन और ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक परिसर की सफाई, घास कटाई या कीटनाशक छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

स्कूल आने वाले नन्हे बच्चों को रोजाना कचरा घास  के बीच से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ रहा है। अभिभावकों ने सांप-बिच्छू और मच्छरों का खतरा जताते हुए चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि गंदगी के कारण बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं।

ग्राम निवासी  छबीराम गोलू यादव कांग्रेस ब्लॉक कोषाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय पर्व पर भी अगर स्कूल की सफाई नहीं हो सकी तो यह जिम्मेदारों की लापरवाही है। गंदगी के बीच झंडा वंदन करना पूरे गांव के लिए शर्म की बात होगी।

इनका कहना है

15 अगस्त से पहले स्कूल परिसर की कचरा-घास कटवा कर सफाई करवा दी जाएगी।

प्राचार्य संतोष झड़बड़े

शास. एकीकृत हाई स्कूल-कलमेश्वरा

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News