खबरवाणी
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा ,निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा
बुरहानपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, नेपानगर प्रखंड के श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी से नावरा खंड द्वारा ग्राम रामपुरा से भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। लगभग 40 किलोमीटर की पैदल कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं सनातन धर्मप्रेमी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु “बम-बम भोले” एवं “जय भोलेनाथ” के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं नेपानगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पावन कावड़ यात्रा ग्राम रामपुरा से प्रारंभ होकर डाभीया खेड़ा, हिवरा फाटा, सीवल होते हुए नेपानगर, चांदनी से आगे बढ़कर असीरगढ़ स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पहुंची।
असीरगढ़ महादेव मंदिर पहुंचने पर कावड़ियों द्वारा भगवान महादेव का पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई और इसी के साथ भव्य कावड़ यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं सनातन धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।




