सालबर्डी में मां ताप्ती जल से हुआ भोलेनाथ का अभिषेक
मुलताई। मां ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई से कावड़िया ताप्ती जल लेकर लगभग 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए सालबर्डी पहुंचे ओर पहाड़ी पर स्थित प्राकृतिक गुफा में विराजमान भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। कावड़िया शुक्रवार को ताप्ती जल लेकर निकले जहां जगह-जगह हर गांव गांव कावड़ियों का स्वागत सम्मान अभिनंदन किया गया यात्रा मुलताई आष्टा,मासोद,इटावा, गेहूंबारसा,चारसी, मोरंड,बोरपेंड होते हुए रविवार शाम में सालबड़ी पहुंची सोमवार सुबह-शुभ मुहूर्त में कावड़ियों ने शिव धाम में शिव जी का जलाअभिषेक किया गया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया की कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सदभावना, पर्यावरण संरक्षणों, सनातन का प्रचार एवं गौ सम्मान का संदेश देते हुए हर गांव होते हुए सर्व मंगल की कामना व क्षेत्र की सुख समृद्धि की भावना के साथ ताप्ती जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है.