शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले पर हो कार्रवाई, ज्ञापन सौपा
मुलताई। नगर में मंगलवार बाजार क्षेत्र में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर लगी रेलिंग बीते शनिवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने पर कुनबी समाज एवं मराठा समाज में रोष व्याप्त है। जिसके चलते सोमवार को लोनारी कुनबी समाज संगठन एवं मराठा समाज संघ द्वारा एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी एसके सिंह एवं व्यवस्था बनाने को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।कुनबी समाज एवं मराठा समाज द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया शनिवार रात मंगलवार बाजार में स्थित छत्रपति महाराज की प्रतिमा के समीप लगी स्टील रेलिंग को कुछ असामाजिक तत्व द्वारा शराब के नशे में तोड फोड एवं हुडदंग करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया दिया है। उक्त कृत्य की सामाजिक बंधु निंदा करते है।ऐतिहासिक स्थलों पर इस प्रकार तोड़ फोड़ एवं सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर एवं चिंता का विषय है वहीं शहरी कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े होते है। ज्ञापन में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है,वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से लाइट व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक डॉ पीआर बोड़खे, गिरीश मगरदे, रवि खाड़े, पवन पंडागरे, हरीश पटेल कृष्णा पंडागरे,टीआर बारस्कर तथा मराठा समाज से मनोज देवकते, नरसिंह जाधव, महादेव राउत,सोनू जाधव,अमर मराठा,नितेश राउत सहित दोनों समाज से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।