Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की भी रही बड़ी भागीदारी

By
On:

खबरवाणी

कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की भी रही बड़ी भागीदारी

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर नगर पालिका सारनी के शोभापुर कॉलोनी स्थित जेरी चौक से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पीले वस्त्र धारण किए कांवड़िए हाथों में कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे। खास बात यह रही कि इस बार यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

कांवड़ यात्रा जेरी चौक से प्रारंभ होकर काली माई मंदिर, पाथाखेड़ा शास्त्री नगर, सारणी जय स्तंभ चौक होते हुए मठारदेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह फल, और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आकर्षक झांकियां, औघड़ बाबा की प्रस्तुतियां और डीजे-बैंड की धुनों पर झूमते भक्त मुख्य आकर्षण रहे। पूरा शहर शिवमय हो गया और भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला।

मठारदेव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सभी श्रद्धालु विधिवत महाआरती में भाग लिया। आरती के पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधायक योगेश पंडाग्रे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News