Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला: डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर निर्माण सामग्री रखने और सफाई न होने पर भड़के संगठन, एसडीएम ने दिए हटाने के निर्देश।

By
On:

खबरवाणी

आमला: डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर निर्माण सामग्री रखने और सफाई न होने पर भड़के संगठन, एसडीएम ने दिए हटाने के निर्देश।

आमला के जनपद चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल की उपेक्षा और वहां ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर स्थानीय संगठनों और नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया है। युवा मैत्री समिति आमला के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ नितिन बिंझवे को ज्ञापन सौंपा और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई तथा उचित व्यवस्था करने की मांग की।

 

ठेकेदार की लापरवाही से नुकसान।

 

प्रतिमा स्थल परिसर में ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री गिट्टी आदि रखी गई है और डंपरों की आवाजाही से परिसर को भारी नुकसान पहुंच रहा है। लगातार धूल जमने से प्रतिमा को भी क्षति हो रही है।

 

प्रशासन और अधिकारियों की चुप्पी।

 

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सामग्री रखे होने के बावजूद न तो नगरपालिका अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही ठेकेदार को टोका, जिससे संगठनों में रोष व्याप्त है।

एसडीएम के निर्देश: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आमला कामिनी ठाकुर ने सीएमओ को तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रतिमा स्थल से निर्माण सामग्री हटवाने के निर्देश दिए हैं।

 

ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में अमित हुड़मड़े, आशु वर्डे, भीमराव निरापुरे यशवंत झड़बडे, विनोद नागले, शेषराव चौकसे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News