Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हादसे का न्योता देती जर्जर पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह

By
On:

खबरवाणी

हादसे का न्योता देती जर्जर पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका सारनी के वार्ड क्रमांक 19, कांग्रेस नगर पाथाखेड़ा में स्थित एक जर्जर पुलिया इन दिनों बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देती नजर आ रही है। मुख्य मार्ग पर बनी यह पुलिया किनारों से पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे सड़क का हिस्सा भी धीरे-धीरे धंसता जा रहा है। पुलिया के नीचे गहरी नाली और बगल से गुजर रही पाइपलाइन के कारण स्थिति और अधिक खतरनाक बन गई है।

स्थानीय रहवासियों के अनुसार इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका को की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के मौसम में यहां फिसलन और पानी भराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा कई गुना बढ़ जाता है। रात के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका और भी अधिक बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बात की जाती है, लेकिन इस तरह के बुनियादी मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर पुलिया की जल्द से जल्द मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News