खबरवाणी
रक्तदान से आज भी जीवित है मानवता।
समिति की 16 वीं वर्षगांठ पर 16 ने लिया संकल्प,
12 रक्तवीरों ने किया जरूरतमंदों के लिय रक्तदान।
लुकेशन = गाडरवारा।
16 साल से रक्तदान की जागरूकता में कार्य करने वाले समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने अपनी वर्षगांठ समाज को समर्पित करते हुए मनाई। जिसमें रक्तदान शिविर, पौधारोपण एवं शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण का आयोजन साईं बाबा के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर मुख्यातिथि समिति संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ उपेंद्र वस्त्रकार,संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,सचिव बबलू कहार,पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैंया की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मात्र कुछ मिनिटो के रक्तदान की प्रक्रिया से हम किसी जरूरतमंद के लिय वह जीवन का दान कर देते है जिसकी कल्पना शायद हमे महसूस ही नहीं होती पर वास्तव में रक्तदान से बढ़ाकर और कोई दान नहीं होता। विषम परिस्थितियों में मानवीय संवेदना को जिन्दा रखते हुए श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने रक्तदान के क्षेत्र में बहुत बड़ी मिशाल पेश की जिसकी जितनी सराहना की जाये कम है। इस शिविर में समिति संस्थापक आशीष राय,पूर्व आर्मीमेन जगदीश वैष्णव,अरुण श्रीवास्तव,संजय विश्वकर्मा,सोहित जैन,संजय श्रीवास्तव,चेतन विश्वकर्मा,हरिओम कौरव, स्वपनिल सोनी,अनुराग विश्वकर्मा,श्रीमती अमरीन नाग,कुमारी जानवी राव सहित महिला एवं पुरुष सहित 12 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। साथ ही 16 जागरूक नागरिकों ने रक्तदान का संकल्प किया। सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
बाइट= 1,2,3,4





